जालौन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को नमन:डीएम-एसपी समेत अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर किया याद
पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब जालौन की पुलिस लाइन उरई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डीएम समीर वर्मा और एसपी सुरेश चंद्र रावत समेत कई पुलिस अधिकारियों ने शहीदों को नमन किया। डीएम समीर वर्मा और एसपी सुरेश चंद्र रावत ने अन्य अधिकारियों के साथ शहीद पुलिसकर्मियों के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित किए। उन्होंने उप निरीक्षक मोहित कुमार यादव, उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर राजीव शर्मा, क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अम्बुज यादव और क्षेत्राधिकारी कालपी राजेश कमल भी मौजूद रहे। शहीदों के सम्मान में स्मृति दिवस परेड और शोक सलामी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का साहस और त्याग पुलिस बल के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा। एसपी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि जवानों का बलिदान पुलिसकर्मियों को जनता की सेवा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)