आपदा से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक:कानपुर में अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम, युवाओं को बताए बचाव के तरीके

Oct 14, 2026 - 12:22
0
आपदा से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक:कानपुर में अग्नि सुरक्षा कार्यक्रम, युवाओं को बताए बचाव के तरीके
कानपुर में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस 2026 के अवसर पर मेरा युवा भारत, कानपुर नगर की ओर से ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज, मॉल रोड में अग्नि सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को आपदा से बचाव, अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी भव्या मुख्य अतिथि रहीं। अग्निशमन विभाग के फायरमैन आदित्य पाठक ने आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और सुरक्षित बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने आग से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन स्थिति में सतर्कता बरतने के उपाय भी बताए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन आपदा जोखिम कम करने, अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने के संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User