आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस मिले

Oct 04, 2026 - 07:43
0
आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़:जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस मिले
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की हत्या के फरार आरोपी दीपक तिवारी से शनिवार रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। सुतावर मोड़ पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध दीपक भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर तमंचे से गोली चलाई। जवाब में पुलिस की गोली दीपक के बाएं पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल दीपक तिवारी (23) भीखमछपरा निवासी है। उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज जारी है। दीपक तिवारी 1 अक्टूबर को हुई रामेश्वर तिवारी की हत्या में नामजद था। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस मिले रामेश्वर तिवारी (50) आरएसएस के समरसता प्रमुख थे। उनकी हत्या स्पीड ब्रेकर बनाने के विवाद में हुई थी। दीपक समेत 10 अज्ञात पर केस दर्ज है। उसके पास से तमंचा और कारतूस मिले हैं। एसपी अभिजित आर. शंकर ने बताया कि फरार आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User