आर्यवीर सहवाग ने 173 रन जड़े:143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए, चंडीगढ़ U-19 ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया

Oct 16, 2026 - 17:41
0
आर्यवीर सहवाग ने 173 रन जड़े:143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए, चंडीगढ़ U-19 ने  दिल्ली को 5 विकेट से हराया
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार को दिल्ली U-19 की ओर से खेलते हुए 173 रन की पारी खेली। उन्होंने विजयनगरम के PVG राजू ACA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली U-19 के कप्तान आर्यवीर की इस पारी की बदौलत टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बना लिए। विनू मांकड़ ट्रॉफी के मुकाबले में चंडीगढ़ ने टारगेट 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत U-19 टीम में शुरुआत आर्यवीर ने भारत U-19 के लिए अपने करियर की अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने तीन मैचों की यूथ वनडे सीरीज में डेब्यू किया था। उन्होंने सीरीज की तीन पारियों में 109 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट करीब 104 रहा। सीरीज में उनका सबसे बड़ा स्कोर 47 रन था। आर्यवीर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए भारत A कैंप का हिस्सा भी रहे। इससे उन्हें बड़े स्तर पर अनुभव हासिल करने का मौका मिला। चंडीगढ़ के खिलाफ उनकी यह पारी भारत के यूथ क्रिकेट सेट-अप में खुद को स्थापित करने की दिशा में उनके अच्छे प्रदर्शन को आगे बढ़ाती है। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय भी चर्चा में वीनू मांकड़ ट्रॉफी में किसी पूर्व भारतीय कप्तान के बेटे के चर्चा में आने का यह अकेला मामला नहीं है। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भी कर्नाटक U-19 के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। अन्वय ने टूर्नामेंट में शतक लगाया है। इसके बाद उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों पर आक्रामक 85 रन बनाए। उनका प्रदर्शन भारत की एज-ग्रुप प्रतियोगिताओं में उभर रही बल्लेबाजी प्रतिभा को दिखाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User