अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट:16 साल पहले नामर्द कहने पर झांसी के युवक ने सुसाइड किया था
झांसी कोर्ट ने शनिवार को बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। 16 साल पहले ‘राखी का इंसाफ’ शो में राखी सावंत ने झांसी के रहने वाले 24 साल के लक्ष्मण प्रसाद अहिरवार को नामर्द कहकर बेइज्जत किया था। इससे सदमे में आकर लक्ष्मण की मौत हो गई थी। उनकी मां की शिकायत पर राखी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, षडयंत्र में शामिल होने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। समन पर राखी सावंत कोर्ट में पेश नहीं हो रही थीं। इस मामले की अगली सुनवाई सीएडब्ल्यू (एफटीसी) कोर्ट में अब 1 दिसंबर को होगी। राखी सावंत के बारे में जानिए खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)