अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है, शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में

Oct 08, 2026 - 07:30
0
अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है, शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में
रेप केस में जमानत पर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले मैच के लिए बंगाल टीम में शामिल किया गया है। बंगाल का सामना एलीट ग्रुप-सी के ओपनिंग मैच में दिल्ली से होगा। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। पोरेल को हाल ही में रेप केस में अदालत से जमानत मिली थी। ईडन गार्डन्स की जगह कल्याणी में होगा मैच बंगाल और दिल्ली के बीच मुकाबला कल्याणी के बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहले यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था। ईडन गार्डन्स में 10 अक्टूबर को महालय के साथ शुरू हो रहे दुर्गा पूजा उत्सव के उद्घाटन का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मैच को कल्याणी शिफ्ट किया गया है। शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में बंगाल के स्क्वॉड में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाश दीप शामिल हैं। आकाश दीप चोट से वापसी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड दौरे से पहले यह मैच उनके लिए फिटनेस और फॉर्म साबित करने का मौका होगा। तेज गेंदबाजी में इनके अलावा सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक और मो. कैफ को जगह मिली है। अभिमन्यु ईश्वरन कप्तान, घरामी उप-कप्तान बंगाल की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है, जबकि सुदीप कुमार घरामी उप-कप्तान होंगे। बंगाल और दिल्ली के अलावा ग्रुप-सी में गुजरात, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा और सर्विसेज शामिल हैं। बंगाल का 16 सदस्यीय स्क्वॉड अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप कुमार घरामी (उप-कप्तान), सुदीप चटर्जी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अंकुर पॉल, सुमंता गुप्ता, अंकित शुक्ला, शुभम चटर्जी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज सिंधु जायसवाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, आमिर गनी, मो. कैफ, सौम्यदीप मंडल। स्टैंड-बाय: करन लाल, अखिलेश यादव, गीत पुरी, अभिषेक केआर रमन, शुभम सरकार, सुमित मोहंता, आदित्य पुरोहित।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User