अछल्दा में डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे फाटक:जाम के कारण आउटर पर 15 मिनट रुकीं दो एक्सप्रेस ट्रेनें

Oct 12, 2026 - 12:35
0
अछल्दा में डेढ़ घंटे बंद रहा रेलवे फाटक:जाम के कारण आउटर पर 15 मिनट रुकीं दो एक्सप्रेस ट्रेनें
अछल्दा में सोमवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग की क्रॉसिंग 13बी पर फाटक बंद रहने से डेढ़ घंटे तक जाम लगा, जिससे सड़क यातायात और रेल संचालन प्रभावित हुआ। कानपुर से इटावा जा रही नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 10 मिनट और महामना एक्सप्रेस 5 मिनट तक आउटर सिग्नल पर रुकीं। सुबह करीब 9:40 बजे रेलवे फाटक बंद हुआ। लगातार ट्रेनों के आवागमन से फाटक नहीं खुल सका, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। एक घंटे बाद 10:40 बजे फाटक खुला, पर पहले निकलने की होड़ में यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन ने फाटक बंद करने की कोशिश की, पर जाम से वह बंद नहीं हो सका। पुलिस की मदद से 10:54 बजे फाटक बंद हुआ और अटकी ट्रेनें आगे बढ़ीं। सुबह 11:12 बजे तीसरी बार फाटक खुलने पर आवागमन सामान्य हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User