अग्रसेन जयंती पर मैनपुरी में निकली भव्य शोभायात्रा:श्री अग्रवाल सभा ने दो दिवसीय महोत्सव का किया शुभारंभ, कलाकारों ने प्रस्तुत की झांकी

Oct 11, 2026 - 22:15
0
अग्रसेन जयंती पर मैनपुरी में निकली भव्य शोभायात्रा:श्री अग्रवाल सभा ने दो दिवसीय महोत्सव का किया शुभारंभ, कलाकारों ने प्रस्तुत की झांकी
मैनपुरी में रविवार को श्री अग्रवाल सभा ने दो दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव शुरू किया। पहले दिन शाम को शहर में भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें मथुरा और अलीगढ़ के कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। महोत्सव की शुरुआत करहल रोड स्थित अग्रवाल सभा भवन में हवन-पूजन से हुई। दोपहर में समाज के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों ने घंटाघर चौक पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भोजन बांटा। बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता-बसंता चौराहा और लेनगंज जैसे मुख्य रास्तों से गुजरी। रास्ते में लोगों ने महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर स्वागत किया। इस मौके पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता, सुरेशचंद्र बंसल बीनू, अशोक गुप्ता पप्पू, घनश्याम दास गुप्ता, अरुण गुप्ता, त्रिलोकी नाथ अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनिल शाह, रोहित गोयल और चिराग मित्तल सहित कई लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User