अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:एटा में 22 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा, साथी गंभीर घायल

Oct 08, 2026 - 11:37
0
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:एटा में 22 वर्षीय युवक ने दम तोड़ा, साथी गंभीर घायल
एटा जिले के आवागढ़ थाना क्षेत्र में नगला माधो के पास एक पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 वर्षीय जीतू पुत्र विनोद की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रदीप पुत्र राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है। यह घटना बुधवार रात करीब 9 बजे की है, जब दोनों युवक अपने गांव से बसुंधरा जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर आवागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक जीतू के चाचा राहुल यादव ने बताया कि रात में एक्सीडेंट हुआ था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया है। आवागढ़ थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User