अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:हरदोई में मां की दवा लेकर लौटते समय हुआ हादसा, इलाज के दौराम दम तोड़ा
हरदोई में अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल 34 वर्षीय कुलदीप उर्फ ब्रह्मेश ने बुधवार सुबह करीब 6 बजे लखनऊ में दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मामला लोनार कोतवाली क्षेत्र का है। सवायजपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी कुलदीप (34) पुत्र स्वर्गीय नाथूलाल मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी बीमार मां नंदरानी की दवा लेने बाइक से नकटौरा गए थे। दवा लेकर घर लौटते समय नकटौरा और दुलारपुर मोड़ के बीच फौजी के मकान के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह करीब 6 बजे उनकी मौत हो गई। कुलदीप की शादी वर्ष 2018 में रश्मि देवी से हुई थी। उनके परिवार में सात साल की बेटी तन्वी और दो साल का बेटा सूर्या है। परिवार का भरण-पोषण करने वाले कुलदीप की मौत से पत्नी और दोनों बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)