अहमदाबाद से लौटे युवक का शव मिला:इटावा में पानी में पड़ा था, परिवार ने हत्या की आशंका जताई

Oct 06, 2026 - 13:48
0
अहमदाबाद से लौटे युवक का शव मिला:इटावा में पानी में पड़ा था, परिवार ने हत्या की आशंका जताई
इटावा के भरथना थाना क्षेत्र में बीते सोमवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक का शव मिला था। जिसके बाद मंगलवार सुबह 10 बजे शव की शिनाख्त हुई। परिवार ने युवक की हत्या की आशंका जताई। युवक अहमदाबाद से इटावा वापस आया था। पक्के ताल के पास युवक का शव बंबे में पड़ा मिला था सोमवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी। सोमवार को शव अज्ञात था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां शव की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र दोहरे पुत्र स्वर्गीय श्रीराम चंद्र निवासी बेला, जिला औरैया के रूप में हुई। पांच साल से अहमदाबाद में कर रहा था काम मृतक के बहनोई ध्रुव सिंह ने बताया कि जितेंद्र करीब पांच साल से अहमदाबाद में ऑटो पार्ट्स का काम कर रहा था। वह अहमदाबाद से लौटकर 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे इटावा पहुंचा था। इसके बाद उसने परिवार से फोन पर बातचीत भी की थी। फोन नहीं उठा तो थाने में दी सूचना ध्रुव सिंह के मुताबिक इसके बाद परिवार के लोगों ने जितेंद्र को दिनभर फोन लगाया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद 5 अक्टूबर को बेला थाने में जितेंद्र के संबंध में सूचना दी गई थी। परिवार के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस की ओर से सूचना दी गई कि एक युवक का शव मिला है। इसके बाद परिवार के लोग मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान जितेंद्र के रूप में की। परिवार ने जताई हत्या की आशंका मृतक के बहनोई ध्रुव सिंह ने बताया कि परिवार को आशंका है कि जितेंद्र की हत्या की गई है और उसके शव को बंबा में फेंका गया है। परिवार ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पीएम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस के मुताबिक शव की पहचान हो गई है। युवक की मौत कैसे हुई, इसका असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User