ऐंथेला सोसायटी में नवरात्रि शुरू:विधि-विधान से हुई माता रानी की स्थापना, भक्तिमय हुआ माहौल

Oct 12, 2026 - 09:30
0
ऐंथेला सोसायटी में नवरात्रि शुरू:विधि-विधान से हुई माता रानी की स्थापना, भक्तिमय हुआ माहौल
आगरा के ऐंथेला सोसायटी में नवरात्रि महोत्सव के पहले दिन भक्तिभाव और उत्साह के साथ माता रानी की स्थापना की गई। सोसायटी निवासियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। सोसायटी निवासी अभिषेक पाराशर ने बताया कि हर वर्ष श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में माता रानी की स्थापना की परंपरा निभाई जाती है। इस अवसर पर सोसायटी के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User