अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला...रेस्क्यू के दौरान उगला:प्रतापगढ़ में ग्रामीणों ने बनाया VIDEO; सर्पमित्र ने पकड़ा, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Oct 12, 2026 - 21:55
0
अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला...रेस्क्यू के दौरान उगला:प्रतापगढ़ में ग्रामीणों ने बनाया VIDEO; सर्पमित्र ने पकड़ा, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
प्रतापगढ़ के सोमवार सुबह 11 बजे अजगर एक नीलगाय के बच्चे को निगला। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सर्पमित्र को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने अजगर का रेस्क्यू किया। इस दौरान अजगर के पेट से नीलगाय के बच्चे को बाहर निकला गया। इसके बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोडा। मामला पट्टी में दिशिनी गांव के वनवासी बस्ती की है। जानिए पूरी घटना… दिशिनी गांव की वनवासी बस्ती में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एक अजगर देखा। अजगर के नीलगाय के बच्चे को निगल लिया था। जिसे देखने के बाद बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए सर्पमित्र सिराज शेख को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने सर्प मित्र को बुलाया सूचना मिलने पर सिराज शेख मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानी बरतते हुए अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान अजगर के पेट से नीलगाय के बच्चे को बाहर निकल आई। जिसेक बाद सर्पमित्र ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। अजगर के पकड़े जाने के बाद बस्ती के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थिति सामान्य हो गई। सांप दिखने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें सर्पमित्र सिराज शेख ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे खुद पकड़ने की कोशिश भी न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत सर्पमित्र या वन विभाग को सूचना दें। प्रशिक्षित लोगों की मदद से सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कराया जा सकता है। ---------------------- ये भी खबर पढ़े… गाजियाबाद में कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या:झाड़ियों में मिली लाश; हार्डवेयर की दुकान चलाता था गाजियाबाद में सोमवार सुबह एक हार्डवेयर कारोबारी का लहूलुहान शव भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला। कारोबारी रविवार शाम से लापता थे। उनके शरीर पर चाकू से कई वार के निशान मिले हैं। सुबह करीब 10 बजे शव मंडोला क्षेत्र में मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आशंका है कि कारोबारी की हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।पढ़िए पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User