अजीतमल में मानसिक बीमारी से परेशान व्यक्ति ने जान दी:पंखे पर फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
औरैया के अजीतमल स्थित नवीन नगर में रविवार सुबह 55 साल के सुरेश चंद्र सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह काफी समय से मानसिक बीमारी से परेशान थे और उनका इलाज चल रहा था। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। देखिए 2 तस्वीरें- पंखे से फंदा लगाकर दी जान परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात सुरेश अपनी पत्नी गीता सोनी के साथ घर पर थे। दोनों रातभर जागकर बातचीत करते रहे। सुबह करीब पांच बजे सुरेश ने पत्नी से कमरे में सोने को कहा और खुद पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय उनके बेटे शिवम और बेटी अंशिका नौकरी के सिलसिले में नोएडा में थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। मृतक के भाई अशोक कुमार ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम न कराने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)