अखिलेश की कुंडली में कई सालों तक राजयोग नहीं:गोरखपुर में बोले रविकिशन; कहा-रथयात्रा के बहाने प्रदेश का विकास देख लेंगे

Sep 25, 2026 - 05:12
0
अखिलेश की कुंडली में कई सालों तक राजयोग नहीं:गोरखपुर में बोले रविकिशन; कहा-रथयात्रा के बहाने प्रदेश का विकास देख लेंगे
गोरखपुर के सांसद रविकिशन ने अखिलेश पर तंज कसा है। रथयात्रा के दौरान अखिलेश यादव की ओर से वोट के बुलडोजर से भाजपा को खत्म कर देने वाले बयान पर पलटवार करते हुए रविकिशन ने कहा कि सपना देखना जरूरी है। लेकिन अखिलेश की कुंडली में अगले कई सालों तक राजयोग नहीं है। जनता अब उनके बनाए अंधेरे में नहीं रहना चाहती, बल्कि उन्हें ही अंधेरे में रखेगी। उनकी कुंडली जनता ही लिखेगी। वह 2027 का चुनाव तो भूल ही जाएं। दैनिक भास्कर से बातचीत में रविकिशन ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सपना देखना बहुत जरूरी है। मैं भी सपना देखता हूं। वो (अखिलेश यादव) भी सपना देखते हैं। लेकिन जितने भी ज्योतिषाचार्य, पंडित हैं, उन्होंने अखिलेश की जो कुंडली देखी है, उसमें राजयोग नहीं है। अभी बहुत सालों तक नहीं है। 2027 का चुनाव तो वह भूल ही जाएं। रविकिशन ने कहा कि जब अखिलेश यदव को मौका मिला था तो उन्होंने कुछ नहीं किया। जनता भी उन लोगों की कुंडली देख रही है। उनकी कुंडली अब जनता ही लिखेगी। उस कुंडली में सपा को बुरी तरह हराया जा रहा है। सपा को जनता हराएगी। सपा ने जो अंधेरे की दुनिया बना रखी थी, उसमें जनता दोबारा नहीं जाना चाहती है। जनता अब सपा को उसी अंधेरे के दुनिया में रखना चाहती है। जनता अब फिर से माफिया व गुंडों के राज में नहीं जाना चाहती। उन्होंने कहा कि सपाई रथयात्रा निकालें। खूब घूमे, फिरें। इसी बहाने उत्तर प्रदेश का विकास देख लेंगे। मोदी, योगी की सरकारों में किए गए काम देख लेंगे। कहीं उन्हें अपराध नहीं मिलेगा। रथयात्रा के लिए अखिलेश को बहुत साधुवाद है। उन्होंने कहा कि हो सके तो अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में दर्शन जरूर करें। देखिएगा कितना सुंदर बना है। मां विंध्याचल कॉरिडोर में जाएं, बाबा विश्वनाथ के कॉरिडोर देखिएगा, बहुत मजा आएगा। अखिलेश यह भी देखें कि स्कूलों का कितना जीर्णोद्धार हुआ है। विवाह के लिए गोरखपुर में कई कल्याण मंडपम बना है, उसे भी देखने अखिलेश यादव को जरूर आना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User