अखिलेश सपा सांसदों के साथ चुनाव आयोग को घेरेंगे:6 मार्च को दिल्ली मार्च में शामिल होंगे, INDI गठबंधन की बैठक में नहीं जाने से उठे थे सवाल

Oct 04, 2026 - 23:31
0
अखिलेश सपा सांसदों के साथ चुनाव आयोग को घेरेंगे:6 मार्च को दिल्ली मार्च में शामिल होंगे, INDI गठबंधन की बैठक में नहीं जाने से उठे थे सवाल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पार्टी के सभी 37 सांसद 6 मार्च को दिल्ली में चुनाव आयोग का घेराव करेंगे। अखिलेश ने अपने सभी सांसदों को इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल होने के लिए कहा है। INDIA गठबंधन ने 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बैठक कर SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त आंदोलन की रणनीति बनाई थी। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकालने का ऐलान किया था। 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों के चुनाव आयोग तक पैदल मार्च का कार्यक्रम तय किया गया है। बैठक में अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए थे। सपा की ओर से सांसद हरेंद्र मलिक और मोहिबुल्लाह नदवी ने प्रतिनिधित्व किया था। अखिलेश की गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई थीं। बैठक में विपक्षी दलों ने SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाता सूची से नाम हटाने से पहले संबंधित व्यक्ति को नोटिस देने और प्रभावी अपील व्यवस्था की मांग उठाई थी। विपक्ष ने चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान की मांग भी दोहराई थी। यूपी की राजनीति भी दिखेगी सपा के 37 सांसदों के एक साथ मार्च में शामिल होने से यूपी की राजनीतिक मौजूदगी भी प्रमुखता से नजर आएगी। लोकसभा में सपा के सांसदों की यह भागीदारी पार्टी की ओर से SIR के मुद्दे पर INDIA गठबंधन के आंदोलन में सक्रिय भूमिका का संकेत मानी जा रही है। 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यह मार्च सपा के लिए अपने सांसदों और संगठन की एकजुटता दिखाने का भी मौका होगा। साथ ही कांग्रेस के साथ गठबंधन और चुनावी तालमेल को लेकर आगे की बातचीत के लिए भी यह राजनीतिक मंच बन सकता है। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर किसी नए समझौते की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। विपक्ष की क्या हैं प्रमुख मांगें? INDIA गठबंधन SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची में नामों को लेकर स्पष्ट व्यवस्था की मांग कर रहा है। विपक्षी दलों ने वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका जताते हुए नोटिस और अपील की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। इसके अलावा चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग भी आंदोलन का हिस्सा है। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया का बचाव करते हुए कहा है कि उसके आदेश कानूनी और निर्धारित प्रक्रिया के तहत हैं। आयोग और भाजपा विपक्ष के आरोपों को खारिज करते रहे हैं। इंडिया की 19 पार्टियों के पास लोकसभा में 178 सांसद इंडिया ब्लॉक की बैठक में 19 पार्टियां शामिल हुईं। इनके पास लोकसभा में 178 और राज्यसभा में 62 सांसद हैं। ये पार्टियां हैं- कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, NCP (SP), शिवसेना (UBT), RJD, CPM, CPI, NC, PDP, JMM, CPI-ML, IUML, KC (M), MDMK, VCK, RSP, AIFB और KC (J)।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User