अक्टूबर में गोरखपुर-मुंबई की कई ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी:कसारा में तीसरी लाइन के काम का प्रभाव; जानिए ट्रेन और टाइम टेबल
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा स्टेशन पर तीसरी लाइन के निर्माण के चलते अक्टूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यातायात और पावर ब्लॉक के कारण गोरखपुर से मुंबई जाने और मुंबई से गोरखपुर आने वाली कई ट्रेनों को नियंत्रित करने के साथ उनका रूट बदला गया है। कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। सबसे ज्यादा असर 14 से 17 अक्टूबर के बीच चलने वाली गोरखपुर-मुंबई की ट्रेनों पर पड़ेगा। बदले रूट के कारण कई ट्रेनों का नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और मनमाड समेत कई स्टेशनों पर ठहराव खत्म रहेगा। 16 अक्टूबर को गोरखपुर की कई ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन का पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड, लासलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण में ठहराव नहीं रहेगा। इसी तरह 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस भी 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-वसई रोड-ठाणे होकर चलेगी। इसके कारण पाचोरा, चालीसगांव, नांदगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। वहीं 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को मनमाड-पुणे-लोणावला-कल्याण होकर चलाई जाएगी। इसके चलते मनमाड, नासिक रोड और कल्याण स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं रहेगा। 15066 पनवेल-गोरखपुर भी बदले रूट से आएगी 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को ठाणे-वसई रोड-नंदुरबार-जलगांव होकर गोरखपुर आएगी। इस ट्रेन का कल्याण और नासिक रोड स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा। इसके अलावा 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस 15 और 17 अक्टूबर को कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड होकर चलेगी। इसके चलते नासिक रोड स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। मुंबई से गोरखपुर आने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 55 मिनट देर से यानी सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। 18 अक्टूबर को भी इसे 2 घंटे 10 मिनट पुनर्निर्धारित कर सुबह 2:45 बजे चलाया जाएगा। 21, 22 और 23 अक्टूबर को भी यह ट्रेन 2 घंटे 55 मिनट पुनर्निर्धारित होकर सुबह 3:30 बजे रवाना होगी। 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को 1 घंटा 15 मिनट देर से शाम 5:50 बजे रवाना होगी। वहीं 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस भी 14 अक्टूबर को 1 घंटा 50 मिनट पुनर्निर्धारित होकर शाम 5:35 बजे चलेगी। 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को 1 घंटा 30 मिनट देर से रवाना होगी। इसका नया प्रस्थान समय रात 12:01 बजे रहेगा। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेनों को भी किया जाएगा नियंत्रित रेलवे के अनुसार 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस और 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को 10 अक्टूबर को मुंबई मंडल में 20 मिनट और भुसावल मंडल में 25 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस को 6 और 9 अक्टूबर को इगतपुरी स्टेशन पर 1 घंटा 35 मिनट तथा 13 अक्टूबर को 1 घंटा 15 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के निर्धारित समय और मार्ग की जानकारी जरूर जांच लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)