अलीगढ़ में 36 केंद्रों से निकले संघ के पथ संचलन:विजयादशमी पर जयघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, अब्दुल करीम चौराहे पर पुष्पवर्षा से स्वागत

Oct 20, 2026 - 09:28
0
अलीगढ़ में 36 केंद्रों से निकले संघ के पथ संचलन:विजयादशमी पर जयघोष और ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, अब्दुल करीम चौराहे पर पुष्पवर्षा से स्वागत
विजयादशमी पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलनों से महानगर गूंज उठा। शहर के 36 केंद्रों से गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल करते हुए अलग-अलग मार्गों पर निकले। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। मिश्रित आबादी क्षेत्र के अब्दुल करीम चौराहे पर पथ संचलन पहुंचा तो जबरदस्त स्वागत हुआ। पुष्पार्चन के बीच भारत माता के जयघोष गूंजते रहे। कई मार्गों पर ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ बाइक टोलियां और घुड़सवार भी आकर्षण का केंद्र रहे। सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे स्वयंसेवक एकत्र हुए। भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना और वक्ताओं के संबोधन के बाद संचलन शुरू हुआ। एचबी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में संघ के महानगर प्रचारक राम मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। एचबी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, स्वर्ण जयंती नगर पार्क, कुलदीप विहार पार्क, आईटीआई रोड, सरस्वती विद्या मंदिर, आगरा रोड और पत्थर बाजार समेत 36 केंद्रों से स्वयंसेवक निकले। बाल और तरुण स्वयंसेवकों में भी खासा उत्साह नजर आया। बाजारों से कॉलोनियों तक कदमताल धनवंतरी बस्ती केशव नगर का संचलन पत्थर बाजार से शुरू होकर सहयोगी जी वाली गली, रेलवे रोड चौराहा, मामू भांजा, रेडियो मार्केट, फफाला, महावीरगंज और गांधी पार्क सहित विभिन्न मार्गों से गुजरा। इसके बाद दुबे पड़ाव होते हुए एचबी इंटर कॉलेज में समापन हुआ। गोविंद नगर क्षेत्र का संचलन सरस्वती विद्या मंदिर, गोंडा मार्ग से शुरू होकर खैर रोड, लाल मस्जिद, पानी की टंकी, द्वारकाधीश मंदिर, लक्ष्मणपुरम, गूलर रोड और दिल्ली गेट होते हुए वापस विद्यालय पहुंचा। विजयादशमी पर संघ की स्थापना का उल्लेख विवेकानंद नगर की विकास लोक बस्ती में भी पथ संचलन निकाला गया था। इसमें संघ के विभाग सह प्रचार प्रमुख राज नारायण ने कहा कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में अस्थिरता के हालात हैं, जबकि भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उत्सव समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश को सशक्त बनाने का आह्वान किया। नगर संघचालक कैप्टन राजेश ने एकजुट रहने और संघ से जुड़े रहने को स्वयंसेवकों की ताकत बताया। विकास लोक कॉलोनी स्थित सनराइज फार्म हाउस से शुरू हुए इस संचलन का संचालन देवेंद्र कुमार के निर्देशन में हुआ। कुंवर नगर कॉलोनी, कमालपुर बाईपास और 42 फुटा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर कार्यवाह अधिवक्ता मनवीर सिंह ने व्यवस्थाएं संभालीं, जबकि शाखा कार्यवाह टिंकू ने आभार जताया। कार्यक्रम में कुशलपाल सिंह, छोटे लाल, लक्ष्मीराज सिंह, बिल्लू सिंह और रणवीर सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। शहर के विभिन्न केंद्रों से निकले संचलनों में अनुशासन और सामूहिकता दिखाई दी। प्रमुख चौराहों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User