अलीगढ़ में छुट्टी के दिन भी खुले बैंक:जानकारी न होने से कम कस्टमर ही पहुंचे, 28 सितंबर से हड़ताल

Sep 27, 2026 - 14:45
0
अलीगढ़ में छुट्टी के दिन भी खुले बैंक:जानकारी न होने से कम कस्टमर ही पहुंचे, 28 सितंबर से हड़ताल
रविवार को जिलेभर के बैंक खुले रहे। सोमवार से प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले बैंक शाखाओं में कामकाज सामान्य रूप से किया गया। हालांकि रविवार को बैंक खुलने की जानकारी ज्यादातर ग्राहकों तक नहीं पहुंच सकी। इसके चलते सामान्य दिनों की तुलना में शाखाओं में ग्राहक कम नजर आए। पांच दिन बैंक खोलने की मांग को लेकर बैंकिंग एसोसिएशन ने सोमवार से बुधवार तक हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले रविवार को बैंक खोलकर जरूरी कामकाज निपटाया गया। शनिवार को सेकेंड सैटरडे होने के कारण बैंकों में छुट्टी थी। इसके बाद रविवार को बैंक खुले तो कई ग्राहक इसे सामान्य साप्ताहिक अवकाश का दिन मानकर बैंक नहीं पहुंचे। जिन लोगों को बैंक खुलने की जानकारी थी, वही काम कराने शाखाओं तक पहुंचे। कर्मचारियों में भी नाराजगी रविवार को ड्यूटी कर रहे बैंक कर्मचारी नाराज नजर आए। कर्मचारियों का कहना था कि यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इसी मांग को लेकर सोमवार से तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। ग्राहकों ने भी जताई नाराजगी रविवार को बैंक खुलने के बावजूद कई ग्राहक शाखाओं तक नहीं पहुंचे। कुछ ग्राहकों का कहना था कि रविवार को बैंक खुलने की जानकारी का पर्याप्त प्रचार नहीं किया गया। शाखाओं की ओर से सीधे सूचना नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को बैंक खुलने की जानकारी ही नहीं हो सकी। सोमवार से तीन दिन प्रभावित रह सकता है कामकाज बैंकिंग एसोसिएशन की प्रस्तावित हड़ताल के चलते सोमवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की संभावना है। रविवार को बैंक खोलने से हड़ताल से पहले कामकाज जारी रखा गया, लेकिन छुट्टी के दिन शाखाएं खुलने की सीमित जानकारी का असर ग्राहक उपस्थिति पर भी दिखाई दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User