अलीगढ़ में राजस्व निरीक्षक 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार:खैर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने किसान की शिकायत पर पकड़ा
अलीगढ़ के खैर तहसील परिसर में गुरुवार शाम एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक को 30 हजार रुपए लेते पकड़ा। टीम के अनुसार, एक किसान की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। शिकायत में बंटवारे की पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए रुपये मांगने की बात कही गई थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने रुपये बरामद किए और राजस्व निरीक्षक को अपने साथ अलीगढ़ ले गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की गई है। टीम की ओर से संबंधित मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के समय तहसील परिसर में स्टाफ और अधिवक्ता अपने घर जाने की तैयारी कर रहे थे। देखिए 2 तस्वीरें… तहसील परिसर में हुई कार्रवाई एंटी करप्शन टीम के अनुसार, गुरुवार शाम टीम ने खैर तहसील परिसर में कार्रवाई की। इसी दौरान राजस्व निरीक्षक को 30 हजार रुपये लेते पकड़ा गया। टीम ने रुपये अपने कब्जे में ले लिए और संबंधित अधिकारी को अपने साथ अलीगढ़ ले गई। किसान की शिकायत पर कार्रवाई राजस्व निरीक्षक सिमरौठी गांव में तैनात थे। एंटी करप्शन टीम प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार, गांव मादक के एक किसान ने शिकायत की थी कि बंटवारे की पत्रावली में रिपोर्ट लगाने के लिए उनसे 30 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर टीम ने कार्रवाई की और राजस्व निरीक्षक को 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा। टीम प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंदजी पहली बार केलीकुंज पहुंचे:राधे-राधे बोलते हुए पीछे दौड़े भक्त, 10 मिनट रुके; गुरु के दर्शन करके लौट गए वृंदावन में शिष्य की मौत के बाद संत प्रेमानंद महाराज गुरुवार सुबह 5 बजे पहली बार केली कुंज आश्रम पहुंचे। उन्हें देख भक्त पीछे दौड़ने लगे। 'श्री हरिवंश' और 'राधे-राधे' के जयकारे लगाने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)