अलीगढ़ में 105 करोड़ से बनेगा 6.2 किमी लंबा नाला:क्वार्सी चौराहे से बोनेरे कट नाले तक होगा निर्माण, सोमवार को शासन को भेजेंगे DPR

Sep 25, 2026 - 18:02
0
अलीगढ़ में 105 करोड़ से बनेगा 6.2 किमी लंबा नाला:क्वार्सी चौराहे से बोनेरे कट नाले तक होगा निर्माण, सोमवार को शासन को भेजेंगे DPR
अलीगढ़ में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने बड़े ड्रेनेज प्रोजेक्ट पर काम तेज कर दिया है। 105.28 करोड़ रुपए की लागत से क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी मार्ग होते हुए बोनेरे कट नाले तक 6.2 किलोमीटर लंबा आरसीसी ड्रेन बनाया जाएगा। परियोजना की डीपीआर लगभग तैयार है। नगर निगम सोमवार को इसे शासन के अनुमोदन के लिए भेजेगा। मंजूरी मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह परियोजना नगर विकास विभाग की अर्बन फ्लड/जलप्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत स्वीकृत हुई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय शीर्ष समिति (SLAC) की बैठक में नगर निगम की परियोजना को मंजूरी दी गई थी। नगर आयुक्त ने मौके पर देखा ड्रेनेज रूट शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने प्रस्तावित ड्रेनेज रूट का भौतिक सत्यापन किया। वे सीएनडीएस जल निगम, नगर निगम निर्माण विभाग, अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और सिविल इंजीनियरिंग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने प्रस्तावित नाले के रूट, मौजूदा ड्रेनेज व्यवस्था, कलवर्ट और पानी की निकासी से जुड़ी तकनीकी जरूरतों का निरीक्षण किया। क्वार्सी से बोनेरे कट तक बनेगा आरसीसी ड्रेन नगर निगम के मुताबिक, ड्रेन क्वार्सी चौराहे से जाफरी ड्रेन स्थित मौजूदा कलवर्ट होते हुए एटा चुंगी मार्ग और आगे बोनेरे कट नाले तक बनाया जाएगा। करीब 6.2 किलोमीटर लंबे इस ड्रेन का उद्देश्य बारिश के पानी की तेजी से निकासी और शहर के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करना है। जलभराव के साथ ट्रैफिक की समस्या में भी राहत की उम्मीद अधिकारियों के मुताबिक बारिश के दौरान कई इलाकों में पानी की निकासी प्रभावित होने से जलभराव की स्थिति बनती है। नया आरसीसी ड्रेन बनने से वर्षा जल की निकासी को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। इससे जलभराव के साथ बारिश के दौरान ट्रैफिक पर पड़ने वाले असर को भी कम करने की उम्मीद है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि परियोजना की डीपीआर तैयार है। इसे सोमवार को शासन के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। शासन की मंजूरी मिलते ही निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User