अमेठी में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:हत्या-लूट समेत 4 मामलों में वांछित था सूरज, तमंचा भी मिला

Oct 04, 2026 - 14:31
0
अमेठी में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:हत्या-लूट समेत 4 मामलों में वांछित था सूरज, तमंचा भी मिला
अमेठी पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' अभियान के तहत 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज यादव (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर शिवरतनगंज पुलिस ने उसे आज सुबह करीब 4 बजे पूरे शुक्लन मजरे पेड़रिया से पकड़ा। सूरज हत्या और लूट समेत कई मामलों में फरार था। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस मिला, जिस पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज हुआ। सूरज दूसरे जिलों का भी शातिर अपराधी है। उस पर अमेठी और बाराबंकी में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और मारपीट के 4 केस दर्ज हैं। शिवरतनगंज में लूट का केस दर्ज होने के बाद से फरार था, जिस पर 25 हजार का इनाम था। उसे पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक कुंवर सिंह, कांस्टेबल अजीत यादव, विशेष यादव और अनुराग यादव शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User