अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' ने 1012 बदमाशों को पकड़ा:6.40 करोड़ का मादक पदार्थ और 175 गाड़ियां बरामद, 8 मुठभेड़ भी हुईं

Oct 05, 2026 - 12:47
0
अमेठी में 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' ने 1012 बदमाशों को पकड़ा:6.40 करोड़ का मादक पदार्थ और 175 गाड़ियां बरामद, 8 मुठभेड़ भी हुईं
अमेठी में एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर अमेठी पुलिस का ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ लगातार जारी है। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत पुलिस अब तक 1012 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अभियान की शुरुआत 1 मार्च से की गई थी। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान करीब 6 करोड़ 40 लाख रुपये के अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके अलावा चोरी की 175 मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच 8 मुठभेड़ें हुईं। पुलिस ने 104 अवैध हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करना और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों पर दबाव बढ़ा है। वहीं, पुलिस के अनुसार आम लोगों में भी सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। अमेठी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ आगे भी जारी रहेगा और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User