अमृतपुर में रामगंगा खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर:बाढ़ ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े, 30 गांवों में पानी भरा; फसलें भी डूबने लगीं

Oct 04, 2026 - 10:59
0
अमृतपुर में रामगंगा खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर:बाढ़ ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े, 30 गांवों में पानी भरा; फसलें भी डूबने लगीं
फर्रुखाबाद के अमृतपुर तहसील में गंगा और रामगंगा की बाढ़ का प्रकोप लगातार जारी है। हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रामगंगा इस सीजन के पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए जिले में खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ का पानी कई संपर्क मार्गों पर लगातार चल रहा है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। रामगंगा की बाढ़ का पानी गुलरिया भावन, पुत्तू वाला गुड़ेरा, नीचे वाला चपरा, वजीरपुर, नौअनपुरवा, कड़हर, बांकेपुरवा, कुंवरपुरा, नवादा और भुढ़िया गांव में भर गया है। इसके अलावा चिड़िया महोलिया, अलादपुर भटौली, रेगापुर, खरगपुर, राई, सीढ़ेचकरपुर, नौसारा, नाहरैया, बेचेपट्टी, सिकंदरपुर समेत करीब 30 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इन गांवों के कई संपर्क मार्गों पर भी बाढ़ का पानी चल रहा है। अमैयापुर पुलिया, कड़हर-अर्जुनपुर संपर्क मार्ग, बिचपुरी, वजीरपुर संपर्क मार्ग और कोला सोता समेत कई प्रमुख रास्ते पानी में डूबे हुए हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। फसलों पर भी बाढ़ की मार, गन्ना प्रभावित होना शुरू लगातार जलभराव के कारण अब फसलों पर भी बाढ़ का असर दिखाई देने लगा है। गन्ने की फसल प्रभावित होना शुरू हो गई है। वहीं कई बीघा खेतों में तिली, चारा और बरसाती मक्का की फसल बर्बाद हो गई है। खेतों में पानी भरे होने से किसानों को फसल नुकसान की चिंता सताने लगी है। बिचपुरिया में रामगंगा का कटान शुरू अमृतपुर तहसील क्षेत्र के बिचपुरिया गांव में रामगंगा की बाढ़ के चलते कटान भी शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में बाढ़ के साथ कटान की स्थिति वाले गांव के रूप में बिचपुरिया प्रमुख रूप से प्रभावित बताया जा रहा है। ग्रामीण लगातार नदी के बढ़ते कटाव पर नजर रखे हुए हैं। सड़क पर लग रही दुकानें तहसील क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में भी बाढ़ से हालात काफी खराब हैं। खेतों से लेकर बाजार तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को सब्जी और रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदने के लिए लगने वाली बाजार भी अब सड़क पर लगानी पड़ रही है। बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User