अमरोहा में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप

Oct 08, 2026 - 13:50
0
अमरोहा में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप
अमरोहा में गुरुवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार का समर्थक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी को कई राज्यों में सरकार बनाने में गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User