अमरोहा में खेत में तेंदुआ दिखा, VIDEO:ग्रामीणों में दहशत फैली, पुलिस बोले- ग्रामीण सतर्कता से बाहर निकले
अमरोहा में डिडौली थाना क्षेत्र के चुबका गांव में बुधवार रात खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में डर फैल गया। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से गांव में तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा थी। जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार की रात करीब 10 बजे मोहित पटेल ने सूरज सिंह के खेत में तेंदुआ देखा। उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को तेंदुए से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी। तेंदुआ दिखाई देने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग की टीम के पहुंचने और तेंदुए को लेकर जरूरी कार्रवाई किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)