AMU में चुनावी बिगुल बजा-सरगर्मी तेज:30 हजार करीब छात्र-छात्राएं चुनेंगे प्रतिनिधि, छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रसंघ पदों पर होगा मुकाबला

Oct 10, 2026 - 13:13
0
AMU में चुनावी बिगुल बजा-सरगर्मी तेज:30 हजार करीब छात्र-छात्राएं चुनेंगे प्रतिनिधि, छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रसंघ पदों पर होगा मुकाबला
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में 19 दिन के आंदोलन के बाद छात्रसंघ चुनाव की घोषणा हो गई है। इसके साथ ही कैंपस में चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इस चुनाव में करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं वोट डाल सकते हैं। संभावित उम्मीदवारों ने छात्रों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। 25 हजार छात्र और 5 हजार छात्राएं बनेंगी वोटर चुनाव में करीब 25 हजार छात्र और 5 हजार छात्राओं के मतदाता होने का अनुमान है। हालांकि, वोटरों की सही संख्या आधिकारिक मतदाता सूची जारी होने के बाद ही पता चलेगी। छात्रों और छात्राओं के लिए अलग-अलग पद छात्रों के पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के साथ कैबिनेट के 10 सदस्यों के पदों पर चुनाव होगा। वहीं, छात्राओं के पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा कैबिनेट के 8 सदस्यों के लिए चुनाव होगा। इसके अलावा एएमयू कोर्ट काउंसिल के लिए अलग-अलग संकायों से 11 प्रतिनिधि चुने जाने का प्रस्ताव है। चुनाव लड़ने के लिए नियमों का पालन जरूरी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों और विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करना होगा। इसमें कक्षा में उपस्थिति, उम्र और अनुशासन से जुड़े नियम शामिल हैं। सामान्य मानकों के अनुसार, कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी होती है। हालांकि, उम्मीदवारों की पात्रता विश्वविद्यालय के लागू नियमों के आधार पर तय होगी। दो निर्वाचन अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी चुनाव कराने के लिए विश्वविद्यालय ने दो निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। छात्राओं के चुनाव की जिम्मेदारी प्रो. नाजिया हसन और छात्रों के चुनाव की जिम्मेदारी प्रो. जावेद तालिब को दी गई है। चुनाव टीम मतदाता सूची, नामांकन और मतदान की तैयारियां करेगी। कैंपस के बाहर पुलिस की नजर छात्रसंघ चुनाव की घोषणा के बाद कैंपस में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पुलिस कैंपस के बाहर की गतिविधियों पर नजर रख रही है, ताकि चुनाव के दौरान कोई विवाद न हो। अब छात्रों को मतदाता सूची, नामांकन और मतदान की तारीखों से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User