अंकिता भंडारी मर्डर केस-पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेसी हिरासत में:माता-पिता को भी ले गई दिल्ली पुलिस; दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध कर रहे थे

Oct 15, 2026 - 05:10
0
अंकिता भंडारी मर्डर केस-पवन खेड़ा समेत कई कांग्रेसी हिरासत में:माता-पिता को भी ले गई दिल्ली पुलिस; दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध कर रहे थे
दिल्ली में 2022 अंकिता भंडारी मर्डर केस में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा भी शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई प्रदर्शन के दौरान की। अंकिता के माता-पिता को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील कर रहा है कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए और इसे रद्द किया जाए। 12 अक्टूबर को दुष्यंत गौतम को राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अंकिता उत्तराखंड में एक होटल में रिसेप्शनिस्ट थी। वहां VIP को सर्विस देने से मना करने पर 2022 में उसकी हत्या कर दी गई थी। VIP का नाम कभी सामने नहीं आया लेकिन परिवार दुष्यंत कुमार गौतम पर सवाल उठाता रहा है। पिता बोले- दुष्यंत की नियुक्ति रद्द नहीं हुई तो फिर धरना देंगे दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर अंकिता भंडारी के पिता ने कहा, "अगर मेरी बेटी को इंसाफ नहीं मिला, तो पूरे देश में प्रदर्शन होंगे। हमारी सबसे पहली मांग है कि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द की जाए। और अगर नियुक्ति रद्द नहीं की गई, तो हमें एक बार फिर पूरे देश में सड़कों पर उतरना होगा, और मेरी बेटी को इंसाफ मिलना ही चाहिए।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User