अपोलोमेडिक्स में ‘राइज एबव’ सत्र:चुनौतियों का सामना करने के लिए मन की मजबूती और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों जरूरी

Oct 17, 2026 - 11:47
0
अपोलोमेडिक्स में ‘राइज एबव’ सत्र:चुनौतियों का सामना करने के लिए मन की मजबूती और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों जरूरी
जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए मन की मजबूती और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों जरूरी हैं। इसी सोच के साथ अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने ‘राइज एबव: ए डायलॉग ऑन इनर स्ट्रेंथ’ सत्र आयोजित किया। आध्यात्मिक मार्गदर्शक सिस्टर बीके शिवानी ने आंतरिक शक्ति, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में अपोलोमेडिक्स के एमडी एवं सीईओ डॉ. मयंक सोमानी और अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के ऑन्कोलॉजी नेटवर्क के सीईओ डॉ. हरित चतुर्वेदी ने थायरॉइड, आईसीयू देखभाल और कैंसर जैसे स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा की। सिस्टर बीके शिवानी ने कहा, "जीवन में परिस्थितियां हमेशा अनुकूल नहीं होतीं, लेकिन मन को शांत रखना और सही दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ना हमारे हाथ में है।" डॉ. हरित चतुर्वेदी ने कैंसर के प्रति जागरूकता और समय पर जांच की जरूरत पर जोर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User