अष्टमी-नवमी पर मंदिरों में रहेगी भीड़, सुरक्षा के खास इंतजाम:जिला 4 जोन 14 सेक्टर में बंटा, ड्रोन से भी होगी निगरानी

Oct 17, 2026 - 21:48
0
अष्टमी-नवमी पर मंदिरों में रहेगी भीड़, सुरक्षा के खास इंतजाम:जिला 4 जोन 14 सेक्टर में बंटा, ड्रोन से भी होगी निगरानी
फर्रुखाबाद में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। पूरे जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। प्रमुख मंदिरों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। 900 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी के साथ 4 सीओ, 15 एसएचओ, 80 दरोगा, 700 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल तथा 100 अन्य कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। गुरुगांव देवी मंदिर और बढ़पुर देवी मंदिर पर विशेष ध्यान रहेगा। सीओ को जोन और इंस्पेक्टर को सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 46 मंदिरों और 85 पंडालों पर नजर पुलिस ने जिले के 46 मंदिरों और 85 पंडालों को सुरक्षा के लिहाज से चिन्हित किया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि भीड़ में मनचलों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। विसर्जन और रूट डायवर्जन की तैयारी पुलिस प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन और रूट डायवर्जन की योजना भी तैयार की है। चार दमकल गाड़ियां तैनात रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User