अतीक के करीबियों की 2 बीघा प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:प्रयागराज में PDA का बड़ा एक्शन, जैद खालिद समेत 8 के खिलाफ कार्रवाई

Oct 08, 2026 - 20:13
0
अतीक के करीबियों की 2 बीघा प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:प्रयागराज में PDA का बड़ा एक्शन, जैद खालिद समेत 8 के खिलाफ कार्रवाई
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने माफिया और भू-माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को जोन-1 क्षेत्र में पीडीए की टीम ने कान्हा गौशाला के पास अवैध रूप से बसाई जा रही करीब 2 बीघे की प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। अतीक का करीबी और रंगदारी का आरोपी शामिल इस अवैध प्लाटिंग में माफिया अतीक अहमद के करीबी मो० जैद खालिद और धूमनगंज थाने में रंगदारी मांगने के नामजद आरोपी गुड्डू भांट का नाम सामने आया है। जैद खालिद की हाल ही में करोड़ों की गौशाला पर भी पीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। वहीं, गुड्डू भांट पर रंगदारी मांगने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। इनके अलावा मो० अब्बू सैद, मो० अकरम, मो० अब्बू हाफ, मो० आतिफ मूल्ला, मो० आकिब और विजय कुमार समेत अन्य लोग इस अवैध प्लाटिंग के खेल में शामिल थे। भारी पुलिस और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में कार्रवाई सदर तहसील के पोंगहट पुल, विष्णापुरी कॉलोनी क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान जोनल अधिकारी के साथ अवर अभियंता ई० सोनू कुमार, सुपरवाइजर और पीडीए की पूरी प्रवर्तन टीम मौके पर डटी रही। विरोध की गुंजाइश को देखते हुए मुस्तैदी के साथ पूरे अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। बिल्डरों को चेतावनी, जनता से सावधानी बरतने की अपील कार्रवाई के बाद पीडीए अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्राधिकरण ने विकासकर्ताओं को हिदायत दी है कि बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र के कोई भी विकास कार्य न कराएं। साथ ही आम जनता से भी अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई फंसाने से बचें और किसी भी अवैध कॉलोनी, मेला क्षेत्र या बाढ़ प्रभावित क्षेत्र (HFL) में भूखंड खरीदने से पहले पीडीए से जमीन की वैधता की जांच जरूर कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User