औरैया के किसान पंतनगर के लिए रवाना:अंतर्राज्यीय कृषि प्रशिक्षण के लिए जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

Oct 04, 2026 - 09:21
0
औरैया के किसान पंतनगर के लिए रवाना:अंतर्राज्यीय कृषि प्रशिक्षण के लिए जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
औरैया के किसानों को नई कृषि तकनीकों की जानकारी देने के लिए अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। 'सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा)' योजना के तहत जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने किसानों के वाहन को पंतनगर, उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रशिक्षण 9 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें कृषि वैज्ञानिक और विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की प्रैक्टिकल जानकारी देंगे। उन्नत फसल उत्पादन, मिट्टी का स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण, आधुनिक सिंचाई, कृषि मशीनें, जैविक खेती, कीट-रोग प्रबंधन और उन्नत बीज के उपयोग पर प्रशिक्षण मिलेगा। जिलाधिकारी ने किसानों से नई तकनीकों को खेतों में इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाने की अपील की। प्रशिक्षण में सफल कृषि मॉडल और नई तकनीकों का अवलोकन भी कराया जाएगा, जिससे कम लागत में बेहतर उत्पादन की समझ बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User