औरैया में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले:घायल जिला अस्पताल रेफर, वीडियो सामने आने पर केस दर्ज

Oct 18, 2026 - 11:31
0
औरैया में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चले:घायल जिला अस्पताल रेफर, वीडियो सामने आने पर केस दर्ज
औरैया के कुदरकोट थाना क्षेत्र के में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना में दो लोग घायल हुए। घायलों में अश्वनी कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उनके चचेरे भाई राकेश का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पीड़ित सर्वेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे गांव के मनोज कुमार, जनवेद कुमार, ईशू उर्फ अनुरुद्ध और अजय कुमार ने उनके बेटे अश्वनी (21) और भतीजे राकेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।थाना प्रभारी ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User