औरैया में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो सवार को रौंदा, मौत:अजीतमल में मुरादगंज-अयाना रोड पर हादसा; सड़क पर गिरते ही पहिया ऊपर से निकला, पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लिया
औरैया के अजीतमल में मुरादगंज-अयाना रोड पर एक हादसा हुआ। सोमवार को कस्बा जाना गेट के सामने एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में बैठे महाराज सिंह (35) को रगड़ दिया। महाराज सिंह सड़क पर गिर गए और ट्रॉली का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महाराज सिंह डेरा बंजारन, भोतापुर, थाना अयाना के रहने वाले थे और गांव-गांव घूमकर बाल खरीदने का काम करते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में पत्नी मिथलेश, बेटे आकाश, आशीष, प्रांशु और बेटी जूली हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)