औरंगाबाद में लगा विशाल भंडारा:श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, कालकाजी से अखंड ज्योति ला रहे पदयात्रियों का स्वागत

Oct 10, 2026 - 17:22
0
औरंगाबाद में लगा विशाल भंडारा:श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, कालकाजी से अखंड ज्योति ला रहे पदयात्रियों का स्वागत
नवरात्रि पर्व के अवसर पर पूरा कस्बा औरंगाबाद भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है। प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री कालकाजी मंदिर से माँ भगवती की अखंड ज्योति लेकर आ रहे भक्तों और पदयात्रियों के स्वागत व सेवा के लिए नगर में जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्याना हाईवे पर टाटा धर्मकांटा और नगर पंचायत कार्यालय के बाहर पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी के सौजन्य से एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन द्वारा माता के भक्तों के लिए यह सेवा कार्य पिछले 14 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं और पदयात्रियों ने रुककर प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का जयघोष करते हुए अपनी आगे की यात्रा शुरू की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User