अयोध्या के आंगनबाड़ी केंद्र बदले, बच्चे प्री-नर्सरी के लिए उत्साहित:विधायक डॉ. अमित चौहान बोले, किराए के भवन से विकसित केंद्रों तक पहुंची व्यवस्था
अयोध्या जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। छोटे बच्चे प्री-नर्सरी की पढ़ाई के लिए खुद तैयार होकर केंद्र पहुंच रहे हैं। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने इस बदलाव को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने शुक्रवार, 25 सितंबर को सोहावल तहसील सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम में यह बात कही। इस दौरान विधायक ने गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी किए। विधायक डॉ. चौहान ने बताया कि 2017 से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपने भवन नहीं थे। कई केंद्र किराए के मकानों, स्कूल के एक कमरे या पेड़ों के नीचे चलते थे। अब सरकार अपने भवन उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन बनाने के लिए 30 लाख रुपये दे रही है। डॉ. चौहान ने एक दिन पहले एक विकसित आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया था और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि आंगनबाड़ी के जरिए प्री-नर्सरी की पढ़ाई इतनी अच्छी हो जाएगी कि बच्चे रोज केंद्र आने के लिए खुद तैयार रहेंगे। उन्होंने इस काम के लिए कार्यकत्रियों की मेहनत की तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ गांव-गांव तक सरकारी योजनाएं भी पहुंचा रही हैं। सरकार सुविधाएं दे रही है और कार्यकत्रियां पूरी जिम्मेदारी से इन योजनाओं को आगे बढ़ा रही हैं। विधायक ने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जब भी अयोध्या आती हैं, तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं से बात जरूर करती हैं। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने समेत कई जरूरी कदम उठाए हैं। इस कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मौजूद थीं। इस मौके पर बाल पोस्ट हर विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं समेत क्षेत्रीय शभ्रात लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)