अयोध्या के ग्रामीण इलाकों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू:घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मिल्कीपुर, खंडासा, रुदौली में 485 प्रतिमाओं का विसर्जन

Oct 20, 2026 - 13:04
0
अयोध्या के ग्रामीण इलाकों में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शुरू:घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मिल्कीपुर, खंडासा, रुदौली में 485 प्रतिमाओं का विसर्जन
अयोध्या जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां पूरी हैं। विभिन्न घाटों पर प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद किया गया है, ताकि विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1500 स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है। मिल्कीपुर सर्किल के कुमारगंज थाना क्षेत्र में विसर्जन के पहले दिन 23 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके साथ ही और लिखा रसूलपुर में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा। खंडासा थाना क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं में से करीब 70 का विसर्जन मंगलवार को किया जाएगा। अमानीगंज बाजार में रावण दहन की तैयारी है। वहीं, विनायकनगर थाना क्षेत्र में 165 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। क्षेत्र में तीन मेलों का भी आयोजन किया गया है। रुदौली सर्किल के भेलसर क्षेत्र में रेछघाट पर 123, कामाख्या धाम घाट पर 53, सीताबांध पर चार और अमौनी घाट पर तीन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मवई थाना क्षेत्र में छह तथा पटरंगा थाना क्षेत्र में छह प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। पटरंगा के पुरैया गांव में रावण दहन भी किया जाएगा। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं में से 102 का विसर्जन मंगलवार को होगा। विसर्जन को लेकर घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष पाल ने बताया कि विसर्जन स्थलों पर तैयारियां हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नावों की व्यवस्था भी की गई है। गोमती नदी के विसर्जन घाट पर अमेठी और अयोध्या जनपद की पुलिस तैनात है। कुछ घाटों पर मूर्ति विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है।प्रशासन का प्रयास है कि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User