अयोध्या के वशिष्ठ कुंड में 20 दिनों से पेयजल संकट:नगर निगम के दफ्तर पहुंचे पीड़ित, पार्षद जल्द समाधान की चेतावनी दी
राम मंदिर से सटे अयोध्या के वशिष्ठ कुंड वार्ड में 20 दिन से पेयजल की समस्या, बनी हुई है। इससे पीड़ितों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समस्या को लेकर कुछ लोग आज नगर निगम के दफ्तर पहुंचे और कड़ा आक्रोश जताया।ग समस्या को लेकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने नगर निगम पहुंचकर शिकायत पत्र भी सौंपा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक चक्रवर्ती मोहल्ला, बरवारी टोला और बाभन टोला में करीब 20 दिनों से पयजल की आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद अनिकेत यादव उर्फ राजू ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या से नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का निदान नहीं हुआ ता उनको आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)