अयोध्या की नवरात्रि का उत्सव:उल्लास के बीच श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
शारदीय नवरात्र में अयोध्या की छटा देखते ही बनी। नौ दिनों तक शहर की गलियां रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती रहीं। जगह-जगह सजी झालरों, मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सजी हुई गलियों और श्रद्धालुओं के चेहरों पर दिखती खुशी ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। पूरा शहर आस्था और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। रात के समय रोशनी से नहाई गलियों का नजारा लोगों के लिए खास आकर्षण रहा। अब नवरात्र का पर्व बीतने के बाद शहर धीरे-धीरे अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट रहा है, लेकिन नौ दिनों की रौनक और उत्सव की यादें लोगों के मन में बनी हुई हैं। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से अयोध्या की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)