अयोध्या में हिट एंड रन में बाइक सवार घायल:मेडिकल कॉलेज रेफर, रात में ड्यूटी से लौटते वक्त हादसा
बीकापुर। देर रात गुरुवार को पूराकलंदर थाना क्षेत्र में प्रयागराज हाईवे पर वर्कशॉप के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। ड्यूटी से घर लौट रहे जिंगल बेल स्कूल के कर्मचारी की बाइक में पीछे से आए अज्ञात बैटरी रिक्शा चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 112 पीआरबी पुलिस और पूराकलंदर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। दुर्घटना में घायल बाइक चालक की पहचान कोछा बाजार क्षेत्र के कोंडारा मुसलमीन गांव निवासी अनिल कुमार गौड़ के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार अनिल कुमार गौड़ ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह प्रयागराज हाईवे पर वर्कशॉप के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात बैटरी रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोशी की हालत में पहुंच गए,112 पीआरबी पुलिस ने घायल को मसौधा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस हादसे के बाद अज्ञात बैटरी रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पूराकलंदर पुलिस ने दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के कारणों और फरार चालक की तलाश में जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)