अयोध्या में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:पति ने 6 पड़ोसियों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया, केस दर्ज

Oct 10, 2026 - 13:13
0
अयोध्या में महिला का शव पेड़ से लटका मिला:पति ने 6 पड़ोसियों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के ढेमा गांव में महिला का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आया है। महिला के पति ओम प्रकाश ने गांव की तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर पत्नी को परेशान करने का आरोप लगाया है। ओम प्रकाश ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसी उसकी पत्नी नीलम (44) को आए दिन परेशान करते थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। नीलम का शव शुक्रवार दोपहर घर के पास अमरूद के पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, नीलम के परिवार का पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, इस विवाद का महिला की मौत से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। कुमारगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। नीलम के तीन बच्चे हैं। इनमें 17 साल की बेटी, 15 साल का बेटा और 11 साल की बेटी है। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User