बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार:सीतापुर में मकान बंटवारे को लेकर ईंट-डंडे मारकर की थी हत्या

Oct 19, 2026 - 08:42
0
बड़े भाई की हत्या करने वाला छोटा भाई गिरफ्तार:सीतापुर में मकान बंटवारे को लेकर ईंट-डंडे मारकर की थी हत्या
सीतापुर के कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र के जालेपारा गांव में शराब के नशे में बड़े भाई की ईंट-डंडे से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे से फरार चल रहे आरोपी छोटे भाई को रविवार शाम गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी शत्रोहन पुत्र परशू निवासी जालेपारा को मुखबिर की सूचना पर नहर किनारे से पकड़ा। वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की रात जालेपारा निवासी राममूर्ति (40) और उसके छोटे भाई शत्रोहन (35) के बीच शराब पीने के बाद मकान के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर शत्रोहन ने ईंट और डंडे से राममूर्ति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में राममूर्ति की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। 18 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने रास्ते पर राममूर्ति का शव पड़ा देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता, कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम ने घटनास्थल से ईंट भी बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर शत्रोहन को नहर किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिवार में मृतक के पिता और तीन भाई हैं। राममूर्ति की शादी हुई थी और उसका एक बेटा भी है। हालांकि, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User