बॉक्सिंग प्रतियोगिता:डीडीयू पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन; आकाश, हरिश्चंद्र, विक्कु और दुर्गेश ने बनाई जगह

Oct 07, 2026 - 19:43
0
बॉक्सिंग प्रतियोगिता:डीडीयू पुरुष बॉक्सिंग टीम का चयन; आकाश, हरिश्चंद्र, विक्कु और दुर्गेश ने बनाई जगह
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) की क्रीड़ा परिषद में बुधवार (07 अक्टूबर) को राष्ट्रीय स्तर की अंतर-विश्वविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए पुरुष टीम की घोषणा कर दी गई। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. आमोद कुमार राय की अध्यक्षता में चयन समिति ने ट्रायल के बाद विभिन्न भार-वर्गों में 4 खिलाड़ियों का चयन किया है। चयनित खिलाड़ियों में 47-50 किग्रा भार वर्ग में आकाश कुमार, 50-55 किग्रा में हरिश्चंद्र विश्वकर्मा, 55-60 किग्रा में विक्कु शर्मा और 60-65 किग्रा वर्ग में दुर्गेश कुशवाहा शामिल हैं। इस अवसर पर प्रो. आमोद कुमार राय ने चयनित खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, संयम और कड़ी मेहनत से ही किसी भी प्रतियोगिता में जीत सुनिश्चित होती है। क्रीड़ा परिषद हमेशा खिलाड़ियों की मदद के लिए तत्पर है। टीम चयन के दौरान समिति के सदस्य प्रो. राजवीर सिंह, प्रो. विजय चहल, प्रो. विस्मिता पालीवाल, डॉ. संजय तिवारी, बृजेश कुमार, डॉ. ओम प्रकाश सिंह समेत खेल विशेषज्ञ वीरेंद्र प्रजापति, विजेंद्र पाटिल व विजयानंद शाही भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User