बाबा लाट भैरव को लगाई गई हल्दी, मांगी मनोकामना:वैवाहिक गीतों से गूंजा मंदिर परिसर, नृत्य - संगीत से श्रद्धालुओं ने लगायी हाजिरी
धर्म की नगरी काशी में बाबा लाट भैरव का विवाह 26 सितंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में 23 सितंबर को तिलक के साथ ही विवाह समारोह शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार रात बाबा को हल्दी का लेपन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने विवाह संगीत और नृत्य से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान चढ़ी हुई हल्दी को महिलाओं और नवयुवतियों को प्रसाद के रूप में दिया गए। हल्दी रस्म में हुए विवाह गीत लाट भैरव समिति के अध्यक्ष रोहित जायसवाल ने बताया -
श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंधक समिति के तत्वावधान में हल्दी उत्सव में पीले परिधान में उपस्थित क्षेत्रीय महिलाओं ने बाबा श्री लाट भैरव के विग्रह पर हल्दी का लेपन किया। चढ़ी हुई को हल्दी प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।नवयुवतियों ने मनवांछित वर की कामना की तो वहीं सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा।इसके पूर्व लोकगीत की गायन टोली ने सहायक कलाकारों की संगत में गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया । देर रात तक चला आयोजन मीडिया प्रभारी सुलिवन अग्रहरि ने बताया - इस आयोजन में वाद्ययंत्रों में हारमोनियम के सरगम, ढोलक की थाप, मंजीरों की झंकार के साथ कई मंगलगीत गाए गए। गीत संगीत के भावपूर्ण माहौल का दृश्य देखकर लगा कि सैकड़ों महिलाओं ने पुरानी परम्पराओं को पुनः जीवित करने की ठानी हो। गीतों पर जमकर लोगों ने बाबा दरबार में नृत्य से हाजिरी लगाई। कई पारंपरिक गीतों का क्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)