बागपत में आशाओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने की मांग:कलेक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगा विरोध
बागपत डीएम कार्यालय पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि फील्ड में कड़ी मेहनत के बावजूद उन्हें बहुत कम मानदेय मिलता है, जिससे परिवारों को आर्थिक परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार से मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलतीं। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सुरक्षा, फील्ड में जाने के लिए स्कूटी और जिला अस्पतालों में आराम के लिए अलग कमरे की मांग की। डिलीवरी के समय महिलाओं को अस्पताल ले जाने पर उन्हें भटकना पड़ता है। आशा संगिनी स्वास्थ्य संघ की जिलाध्यक्ष मीना त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री अन्य विभागों को सुविधाएं दे रहे हैं, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को इनसे वंचित रखा गया है। वे लोगों के स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करती हैं और मां-बच्चे की देखभाल करती हैं। उन्होंने मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाए, उन्हें मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)