बागपत में परिवार पर हमला, चार घायल; मारपीट का VIDEO:17 अक्टूबर को हुई घटना, मुकदमा दर्ज न होने का आरोप
बागपत के बरसिया गांव में एक परिवार से मारपीट और मकान में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यह घटना 17 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो 20 अक्टूबर की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में परिवार के साथ लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। इस हमले में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित रविंद्र ने एसपी बागपत से शिकायत की है। उनका आरोप है कि सिंघावली अहीर थाने में शिकायत के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। हमलावर उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। बागपत एसपी ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सूर्य दीप ने भी बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)