बागपत में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल:नलकूप चोर गिरोह के सदस्य थे शाहिद और इमरान, तमंचे व बाइक बरामद

Oct 10, 2026 - 13:29
0
बागपत में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश घायल:नलकूप चोर गिरोह के सदस्य थे शाहिद और इमरान, तमंचे व बाइक बरामद
बागपत में नलकूप उपकरण चोर गिरोह के सक्रिय सदस्यों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। शनिवार की सुबह करीब 2 चैकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान खेकड़ा निवासी शाहिद और गोंदा निवासी इमरान के रूप में हुई। पुलिस बड़ागांव जंगल में नलकूप चोरी रोकने के लिए चेकिंग कर रही थी। रोकने की कोशिश पर बदमाशों ने बाइक छोड़कर भागना शुरू किया और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। उनके पास से दो अवैध तमंचे, तीन खाली कारतूस और एक मोटरसाइकिल मिली है। ये नलकूप उपकरण चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। शाहिद पर पांच, और इमरान पर बागपत के तीन थानों में मामले दर्ज हैं। शाहिद खेकड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User