बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत:कासगंज में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, चालक की तलाश

Oct 07, 2026 - 12:06
0
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत:कासगंज में अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा, चालक की तलाश
कासगंज जिले के अथेया चौराहे के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र के नगला चेला निवासी 50 वर्षीय रामबाबू पुत्र राम सहाय के रूप में हुई है। रामबाबू मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। रामबाबू की मौत की खबर से पत्नी ज्ञान देवी और परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User