बैलेट पेपर में ध्रुव पहले, संजयन दूसरे नंबर पर रहेंगे:अजय सिंह का क्रमांक 3 होगा; हिन्दी वर्णमाला से निर्धारित हुआ क्रमांक

Oct 10, 2026 - 19:33
0
बैलेट पेपर में ध्रुव पहले, संजयन दूसरे नंबर पर रहेंगे:अजय सिंह का क्रमांक 3 होगा; हिन्दी वर्णमाला से निर्धारित हुआ क्रमांक
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में वैध प्रत्याशियों के नाम फाइनल होने के बाद बैलेट पेपर का प्रारूप भी तय हो गया है। बैलेट पेपर में भाजपा के प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी का नाम पहले नंबर पर होगा। जबकि सपा के डा. संजयन त्रिपाठी का नाम, दूसरे नंबर पर अंकित होगा। तीसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी व पिछले चुनाव के रनर रहे अजय सिंह का नाम अंकित होगा। बैलेट पेपर में प्रत्याशियों के नाम का क्रमांक हिन्दी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम में निर्धारित किया गया है। शिक्षक एमएलसी हो या स्नातक क्षेत्र का चुनाव, प्रत्याशी प्रचार करते समय बैलेट पेपर में दर्ज अपने क्रमांक के बारे में भी जानकारी देते हैं। प्रचार के दौरान इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों के नाम का क्रमांक तय हो गया है। जानिए कैसे तय करते हैं क्रमांक प्रत्याशियों का क्रमांक तय करते समय सबसे पहले राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्राथमिकता दी जाती है। इस चुनाव में भाजपा व सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए थे, इसलिए पहले उनके नामों को प्राथमिकता मिली। निर्धारण हिन्दी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम से होता है। इसलिए भाजपा के प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी का नाम सबसे पहले रहेगा। उसके बाद बचे राजनीतिक दल के प्रत्याशी डा. संजयन त्रिपाठी का नाम अंकित होगा। इसके नीचे निर्दलीय प्रत्याशियों की बारी आएगी। इसमें भी हिन्दी वर्णमाला का उपयोग होगा। निर्दलियों में सबसे पहला नाम अजय सिंह का रहेगा। यानी संपूर्ण बैलेट पेपर देखेंगे तो अजय सिंह का नाम तीसरे नंबर पर होगा। ऐसा होगा बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों का क्रमांक क्रमांक नंबर 1 पर ध्रुव त्रिपाठी, 2 पर डा. संजयन त्रिपाठी, 3 नंबर पर अजय सिंह, 4 पर अजीत कुमार सिंह, 5 पर दिनेश कुमार मिश्र, 6 पर देव भास्कर तिवारी, 7 पर निरंकार राम त्रिपाठी, 8 पर पंकज कुमार, 9 पर राकेश कुमार तिवारी, क्रमांक 10 पर डा. राकेश सिंह, 11 पर राजीव यादव, 12 पर राजेश पांडेय, 13 पर राम प्रताप राम, 14 पर शिव श्याम यादव, 15 पर डा. शरदेंदु कुमार त्रिपाठी, 16 पर सत्यपाल सिंह का नाम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User