बैंककर्मियों ने ड्यूटी के बाद किया प्रदर्शन:5 डे बैंकिंग की मांग, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Sep 24, 2026 - 20:10
0
बैंककर्मियों ने ड्यूटी के बाद किया प्रदर्शन:5 डे बैंकिंग की मांग, सरकार को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी
देवरिया में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के कहने पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने गुरुवार शाम ड्यूटी के बाद प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पीएनबी की मेन ब्रांच के बाहर शाम 5:30 बजे हुआ। कर्मचारियों ने 5 डे बैंकिंग लागू करने और पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) में भेदभाव को खत्म करने की मांग की। उन्होंने सरकार पर उनकी मांगों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बैंककर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन (UPBEU) के जिला मंत्री जयश्री प्रसाद ने बताया कि बैंककर्मियों ने सरकार को जगाने और उनकी मांगों पर विचार करने के लिए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन होगा। केंद्रीय नेतृत्व पहले ही तीन दिन की हड़ताल का नोटिस दे चुका है। बैंककर्मी अपनी मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक होने वाली हड़ताल के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे। जयश्री प्रसाद ने यह भी कहा कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस प्रदर्शन में सुजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलदीप शाह, शिवानंद त्रिपाठी, गिरजेश श्रीवास्तव, अम्बिकेश पांडेय, साहिल, धनंजय सिंह, सत्येंद्र यादव, सौरभ दास, अरुण सिंह, रत्नाकर मणि, मनोज तिवारी, प्रवीण शुक्ला, दीपलता, अर्पिता और अर्चना समेत कई बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User